Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

सेन्ट्रोसोम

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
कोशिका विज्ञान
प्राणि कोशिका चित्र
Animal Cell.svg
प्रारूपी प्राणि कोशिका के घटक:
  1. केन्द्रिका
  2. केन्द्रक
  3. राइबोसोम (बिन्दू भी 5 के भाग हैं)
  4. पुटिका
  5. खुरदरी अंतर्द्रव्यी जालिका
  6. गॉल्जीकाय
  7. कोशिका कंकाल
  8. चिकनी अंतर्द्रव्यी जालिका
  9. माइटोकॉण्ड्रिया
  10. रसधानी
  11. कोशिकाविलय (वो तरल जिसमें कोशिकांग समाहित हो; इसके साथ कोशिकाद्रव्य भी शामिल है)
  12. लाइसोसोम
  13. सेन्ट्रोसोम
  14. कोशिका झिल्ली

तंत्रिका कोशिका को छोड़कर प्रायः सभी प्रकार के प्राणिकोशिका में केन्द्रक के समीप साइटोप्लाज्म में एक तारानुमा रचना दिखाई देती है जिसे तारककाय (centrosome) कहते हैं। तारककाय के दो प्रमुख भाग होते हैं, एक को सेन्ट्रिओल और दूसरे को सेन्ट्रोस्फीयर कहते हैं। तारककाय के मध्य में सेन्ट्रिओल दो स्वच्छ, घनीभूत कणिकाओं के रूप में दिखाई देते हैं। सेन्ट्रिओल को घेरकर जो गाढ़ा कोशिकाद्रव्य रहता है, उसे सेन्ट्रोस्फीयर कहा जाता है। यह कोशिका विभाजन में मदद करता है, सीलिया तथा कशाभिका का निर्माण कराता है तथा शुक्राणुओं की पूँछ का निर्माण कराता है।


Новое сообщение