Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

चटनी

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
चटनी
Chutneykarnataka.jpg
बंगलुरु की विभिन्न चटनियाँ
अन्य नाम चम्मन्ती, सटनी, उपसेचनम्, तुवयल, पछडी, अचार
मूल स्थान भारतीय उपमहाद्वीप
क्षेत्र या राज्य दक्षिण एशिया, करेबियन देश, अफ्रीका के कुछ भागों में, फीजी
Associated national cuisine भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, फिजी, गुयाना, जमैका, मारिसस, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, त्रिनिदाद, सूरीनाम, युनाइटेड किंगडम
मुख्य सामग्री सब्जियाँ, फल, नमक, मसाले, जड़ी-बूटियाँ
दक्षिण भारतीय शैली की चटनी
मुख्य भोजन के साथ ली जाने वाली विभिन्न प्रकार की चटनियाँ

चटनी, भारतीय उपमहाद्वीप में खाये जाने वाले प्रमुख व्यंजनों में से एक है। सामान्य बोलचाल में चटनी या खिचड़ी शब्द का प्रयोग वैसी चीजों के लिये किया जाता है जिसमें आनुपातिक मात्रा का कोई विशेष खयाल नहीं रखा जाता।

चटनी मूल रूप से भारत का सौस है जो मूल रूप से हरी मिर्च और नमक से बनी होती है और इसके अतिरिक्त इसमें खुली प्रयोग की छूट ली जा सकती है। ज्यादातर चटनियों के बनाने में हरी मिर्च और नमक के अलावा अपने पसंद की किसी भी खास सब्ज़ी को चुना जा सकता है। ज्यादातर सब्ज़ियों की चटनियाँ यूँ तो कच्ची सब्ज़ी को सिल-बट्टे पर पीसकर या ब्लेंडर में ब्लेंड कर के बनायी जा सकती हैं लेकिन किसी किसी फलों की चटनी बनाते समय उन्हें पकाने की जरूरत पड़ सकती है।

कुछ लोकप्रिय चटनियों में ये चटनियाँ शामिल हैं:-

चटनी बनाते समय जिन मुख्य मसालों का इस्तेमाल किया जाता है उनमें नमक, अदरख सौंफ, हींग, जीरा इत्यादि प्रमुख हैं।

अपने मूल स्थान (भारत) तथा पड़ोसी देशों में चटनी को खाने से पहले ताज़ा तैयार किया जाता है जो आसानी से उपलब्ध या मौसमी चीजों से तुरत फुरत तैयार की जाती है। अमरीका और यूरोप के देशों में चटनी को मुख्य रूप से चटनी को फ्रोजेन रखकर लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


Новое сообщение