Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.
![](https://static-test.vrachi.name/img/default/tags.png)
आनुवांशिक संशोधित फसल
आनुवांशिक संशोधित फसल (अंग्रेज़ी:जेनेटिक मॉडिफाइड फूड) वे फसलें हैं, जिनके आनुवांशिक पदार्थ (डीएनए) में बदलाव किये जाते हैं, अर्थात ऐसी फसलों की उत्पत्ति इनकी बनावट में अनुवांशिकीय रूपांतरण से की जाती है। इनका आनुवांशिक पदार्थ आनुवांशिक अभियांत्रिकी से तैयार किया जाता है। इससे फसलों के उत्पादन में बढ़ोत्तरी होती है और आवश्यक तत्वों की मात्रा बढ़ जाती है।
इतिहास
इस तरीके से पहली बार १९९० में फसल पैदा की गयी थी। सबसे पहली इस विधि से टमाटर को रूपांतरित किया गया था। कैलिफॉर्निया की कंपनी कैलगेने ने टमाटर के धीरे-धीरे पकने के गुण को खोजा था, तब उस गुण के गुणसूत्र में परिवर्तन कर ये नयी फसल निकाली थी। इसी तरह का प्रयोग बाद में पशुओं पर भी किया जा रहा है। २००६ में सूअर पर प्रयोग किया गया। उत्तरी अमेरिका में अनुवांशिकीय रूपांतरित फसलों का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है।
आलोचना
कुछ वैज्ञानिकों के अनुसार विश्व भर में खाद्य पदार्थो में कमी का कारण खराब वितरण है न कि उत्पादन में कमी। इस स्थिति में ये छेड़छाड़ अनावश्यक होगी। तब ऐसी फसलों के उत्पादन पर जोर नहीं दिया जाना चाहिये, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हों। हंगरी, वेनेजुएला जैसे कई देशों ने ऐसी फसलों के उत्पादन और आयात पर रोक भी लगा दी है। फिर भी बढ़ती जनसंख्या और खाद्यानों की बढ़ती मांग को देखते हुए विश्व भर में अब कई फसलों और जानवरों पर ऐसे प्रयोग हो रहे हैं। भारत की जैवप्रौद्योगिकी नियामक संस्था द जेनेटिक इंजीनियरिंग एप्रूवल कमेटी (बायोटेक) आनुवांशिक बदलाव किये गये बैंगन को मान्यता देने पर विचाराधीन है। यदि ये मान्यता मिल गयी, तो यह भारत में पहला आनुवांशिक संशोधित खाद्य होगा, हालांकि इसे लेकर कई जगह विरोध उठे हैं, जिनका तर्क है कि इससे स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अब तक भारत में सिर्फ बीटी कॉटन ही वाणिज्यिक तौर पर प्रमाणित फसल थी।
इन्हें भी देखें
बाहरी कड़ियाँ
- जेनेटिक फसलें।(हिन्दी)। हिन्दुस्तान लाइव।१३ अक्टूबर, २००९
- जी.एम. फसलों को रिझाता नया कानून (भारतीय पक्ष)
- जीएम फसलों पर 'संघ' का अड़ंगा, झुकी सरकार
औद्योगिक आधार पर |
रसायन : एसीटोन • ब्यूटेनॉल • इथेनॉल • कार्बनिक अम्ल किण्वक • सुगंध • बहुलक • धातु औषधि: जैवप्रतिरोधी • निदानकारक • किण्वक अवरोधक • टीके (वैक्सीन) • स्टीरॉयड ऊर्जा: जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन खाद्य पदार्थ: अमीनो अम्ल पेय पदार्थ • प्रकिण्व (यीस्ट) • नये खाद्य पदार्थ मशरूम • स्टार्च • ग्लूकोज़ • उच्च फ्रक्टोज़ सीरप • जीव विष अपनयन • निवारण • कृषि: आनुवांशिक संशोधित फसल • पशु आहार • सायलोसंक्षरण • कम्पोस्टिंग नाइट्रोजन स्थिरीकरण • पशु टीके जैविक कीटनाशक • पादप कोशिका संवर्धन • ऊतक संवर्धन लोक सेवा: विश्लेषण उपकरण • अवशिष्ट निस्तारण जल संशोधन • अपशिष्ट प्रबंधन |
---|---|
परिमाण एवं मूल्य के आधार पर |
अधिक परिमाण कम मूल्य :पशु आहार • जैव पदार्थ • एल्कोहॉल • मीथेन • जल संशोधन • अधिक परिमाण मध्यम मूल्य:अमीनो अम्ल • कार्बनिक अम्ल • एसीटोन ब्यूटेनॉल • खाद्य पदार्थ • यीस्ट • बहुलक कम परिमाण अधिक मूल्य :एंटीबायोटिक • स्वास्थ्य रक्षक टीके • किण्वक • विटामिन |
भारत सरकार | |
अधीन स्वायत्त संस्थाए |
|
सार्वजनिक उपक्रम | |
संबंधित |