Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

सेलिना गोमेज़

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
सेलिना गोमेज़
गोमेज़ अक्टूबर २००९ में
गोमेज़ अक्टूबर २००९ में
पृष्ठभूमि
जन्म नाम सेलिना मारी गोमेज़
जन्म 22 जुलाई 1992 (1992-07-22)
ग्रांड प्रैरी, टेक्सास, अमेरिका
विधायें पॉप, नृत्य, आरएंड, हिपहॉप, बीपॉप रॉक
पेशा अभिनेत्री, गायिका, फैशन डिजाइनर
वाद्ययंत्र आवाज, पियानो, गिटार, ड्रम
सक्रियता वर्ष 2002–अबतक
लेबल होलीवूड
वेबसाइट SelenaGomez.com

सेलिना मारी गोमेज़ (अंग्रेज़ी: Selena Marie Gomez; जन्म २२ जुलाई १९९२) एक अमेरिकी अभिनेत्री व गायिका है जो डिज़्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। उन्होंने अनादर सिंड्रेला स्टोरी, विज़ार्ड ऑफ़ वेवर्ली प्लेस: द मूवी और प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम जैसी मुख्य व टेलीविजन फ़िल्मों में भी अभिनय किया है। उन्होंने बड़े पर्दें की फ़िल्मों में रमोना एंड बीज़ुस से पदार्पण किया।

उनका करियर संगीत उद्योग में भी फ़ैल शुका है। वे सेलिना गोमेज़ एंड द सीन नाम के पॉप बैंड की मुख्य गायिका व संस्थापक है जो आरआईएए द्वारा स्वर्ण प्रमाणित तिन अल्बम, किस एंड टेल, अ इयर विथाउट रेन और व्हेन द सन गोज़ डाउन, बना चूका है।

व्यक्तिगत जीवन

गोमेज़ का जन्म ग्रांड प्रैरी, टेक्सास में हुआ था। वे पूर्व मंच अभिनेत्री अमैंडा डान "मैंडी" टीफी और रिकार्डो जोएल गोमेज़ की बेटी है। उनके पिता मेक्सिकी वंश के व माँ इतालवी वंश की है। जब वे पाँच वर्ष की थी तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया और उनकी एकलौती संतान के रूप में उनकी माँ ने परवरिश की। २००६ में मैंडी ने ब्रायन टीफी से पुनर्विवाह किया। उनका नामकरण तेजानो गायिका सेलिना के नाम पर किया गया है जो गोमेज़ के जन्म के तिन वर्ष बाद ही चल बसी थी। २००९ में पीपल मैगज़ीन के साथ एक साक्षात्कार में उन्होंने इस बात का ज़िक्र किया की उन्हें अभिनय में रुची अपनी माँ को मंच पर अभिनय का रियास करते हुए देख कर हुई। टोरी गोमेज़ जिन्हें विक्टोरिया गोमेज़ भी कहा जाता है, सेलेना गोमेज़ की बहन हैं।

२७ फ़रवरी २०११ को गोमेज़ २०११ वैनिटी फ़ेयर ऑस्कर पार्टी में कनेडियाई गायक जस्टिन बीबर के साथ शामिल हुई जिससे इस बात की पुष्टि हो गई की दोनों के बिच प्रेम संबंध है।

अभिनय करियर

२००२-०६: बार्नी एंड फ्रेंड्स और शुरूआती कार्य

गोमेज़ ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सात वर्ष की आयु में बार्नी एंड फ्रेंड्स में जियाना की भूमिका अदा करने से की। उन्होंने आगे चलकर स्पाय किड्स ३-डी: गेम ओवर और टीवी फ़िल्म वाकर, टेक्सास रेंजर: ट्रायल बाई फ़ायर में छोटी भूमिका निभाई।

२००४ में गोमेज़ को डिज़्नी चैनल ने एक अमेरिका-भर में चली खोज में ढूंड निकाला। गोमेज़ द सूट लाइफ़ ऑफ़ ज़ैक एंड कोड़ी में अतिथि भूमिका में नज़र आई और आगे चलकर हैनाह मोंटाना में भी उन्होंने अभिनय किया।

बाहरी कड़ियाँ


Новое сообщение