ट्राइकोराइसिस
|
ट्राइकोराइसिस वर्गीकरण एवं बाह्य साधन | |
| ट्राइकोरिस्ट्यूरा का जीवन चक्र | |
| आईसीडी-१० | B79. |
| आईसीडी-९ | 127.3 |
| डिज़ीज़-डीबी | 31146 |
| मेडलाइन प्लस | 001364 |
| एम.ईएसएच | D014257 |
ट्राइकोराइसिस, जिसे व्हिपवर्म संक्रमण भी कहते हैं जो कि परजीवी कृमि ट्राइकोरिस्ट्यूरा (व्हिपवर्म) द्वारा फैलने वाला संक्रमण है।) यदि संक्रमण केवल कुछ कृमियों से हैं, कोई लक्षण नही होता है। वे लोग जिनको कई कृमियों से संक्रमण हुआ हो, उनमें पेट दर्द, थकान और दस्त हो सकता है। कई बार दस्त में खून हो सकता है। बच्चों में संक्रमण के कारण बौद्धिक और शारीरिक विकास खराब हो सकता है। रक्त की हानि के कारण लाल रक्त कणिकाओं का निम्न स्तर हो सकता है।
कारण
यह रोग आम तौर पर तब फैलता है जब लोग इन कृमियों से संक्रमित भोजन या पानी को खाते व पीते हैं। यह तब भी हो सकता है जब संक्रमित सब्जियों को पूरी तरह से साफ नहीं किया जाता या पकाया नहीं जाता है। अक्सर ये अंडे उस मिट्टी में होते हैं जहां पर लोग खुले में शौंच जाते हैं और जहां पर मानव मल को खाद खाद के रूप में उपयोग करते हैं। ये अंडे संक्रमित लोगों के मल से उत्पन्न होते हैं। ऐसी मिट्टी में खेलने वाले बच्चे अपने मुंह में हाथ लगाने से आसानी से संक्रमित हो जाते हैं। ये कृमि बड़ी आंत में रहते हैं और लगभग चार सेंटीमीटर लंबे होते हैं। व्हिपवर्म का निदान मल को माइक्रोस्कोप में देख कर अंडों की उपस्थिति से होता है। ये अंडे बैरल के आकार के होते हैं।
रोकथाम व उपचार
सही तरीक से खाना पका कर व खाना पकाने से पहले हाथ धोकर रोकथाम संभव है। अन्य उपायों में कार्यशील तथा साफ शौचालय जैसी स्वच्छता तथा साफ पानी तक पहुंच को बढ़ावा देना शामिल है। दुनिया के वे क्षेत्र जहां पर ये संक्रमण आम है अक्सर नियमित रूप से लोगों को पूरे समूह का एक साथ उपचार किया जाएगा। उपचार में तीन दिन तक दवा देनी होती है: अल्बेंडाज़ॉल, मेबेन्डाज़ॉल या इवरमेक्टिन। उपचार के बाद अक्सर लोग फिर से संक्रमित हो जाते हैं।
महामारी विज्ञान
व्हिपवर्म संक्रमण पूरी दुनिया में लगभग 600 से 800 मिलियन लोगों को संक्रमित करता है।उष्णकटिबंधीय देशों में यह सबसे आम है। विकासशील देशों में व्हिपवर्म से संक्रमित लोगों में अक्सर हुकवर्म तथा एस्कारियासिस संक्रमणों को भी देखा गया है। उनका अनेक देशों की अर्थव्यवस्था पर काफी अधिक प्रभाव होता है। रोग के विरुद्ध एक टीके के निर्माण के लिए काम चल रहा है। ट्राइकोराइसिस को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग के रूप में वर्गीकृत किया गया है।