Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

खाद्य तेल

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
चित्र:Mustard oil.JPG
सरसों का तेल

खाद्य तेल या पाक तेल (खाना पकाने में काम आने वाले तेल), वनस्पतियों से प्राप्त वसा का परिशुद्ध रूप होते हैं। यह सामान्य तापमान पर तरल अवस्था में रहते हैं। (नारियल तेल और ताड़ का तेल जैसे संतृप्त तेल अन्य तेलों की तुलना में सामान्य तापमान पर अधिक ठोस होते हैं)।

खाद्य तेलों के उदाहरण हैं: सरसों का तेल, जैतून का तेल, ताड़ का तेल, सोयाबीन तेल, कनोला तेल, कद्दू के बीज का तेल, मक्का का तेल, सूरजमुखी तेल, मूंगफली तेल, तिल का तेल, चावल की भूसी का तेल आदि। इनके अलावा और भी बहुत से वनस्पति तेलों का प्रयोग खाना पकाने में किया जाता है।

जब हम खास तौर पर "वनस्पति तेल" की बात करते हैं तब हमारा अभिप्राय किसी खास तेल या तेलों के मिश्रण से तैयार किसी विशिष्ट तेल से होता है। खाद्य तेलों में ताजा जड़ी बूटी, लहसुन, मिर्च आदि जैसे खाद्य पदार्थों को मिलाकर उनका खास स्वाद और खुशबू प्रदान की जा सकती है। हालांकि यदि इन खुशबूदार तेलों का भंडारण एक लंबे समय के लिए करना हो तो उनमें जीवाणु पनप सकते हैं।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


Новое сообщение