कोणधारी
कोणधारी
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
| कोणधारी (पाइनोफ़ाइटा) Conifers (Pinophyta) | |
|---|---|
|
| |
| उत्तरी कैलीफ़ोरनिया में एक कोणधारियों का जंगल | |
| वैज्ञानिक वर्गीकरण | |
| जगत: | पादप |
| अश्रेणीत: | स्पर्मैटोफ़ाइटा (Spermatophyta) |
| अश्रेणीत: | अनावृतबीजी (Gymnospermae) |
| विभाग: | पाइनोफ़ाइटा (Pinophyta) |
| वर्ग: | पिनोप्सिडा (Pinopsida) |
| गण व कुल | |
| |
कोणधारी या शंकुधारी (अंग्रेज़ी: coniferous, कॉनिफ़ॅरस) वृक्षों की एक प्रजाति है। यह ठन्डे या कम गरम क्षेत्रों में पनपते हैं और इनपर कोण या शंकु उगते हैं। इन पेड़ों का जनन इन्ही कोणों के माध्यम से होता है। ऐसे पेड़ों के पत्ते भी प्रायः चपटे होने की अपेक्षा लम्बी तीलियों जैसे होते हैं। वैज्ञानिक रूप से इन पेड़ों को 'पाइनोफ़ाइटा' (Pinophyta), 'कॉनिफ़ॅरोफ़ाइटा' (Coniferophyta) या कॉनिफ़ॅरे (Coniferae) कहा जाता है। चीड़ (पाइन), तालिसपत्र (यू), प्रसरल (स्प्रूस), सनोबर (फ़र) और देवदार (सीडर) के पेड़ इसी कोणधारियों की श्रेणी में आते हैं।
कुछ कोणधारी सम्बन्धी चित्र
कुक चीड़ (Cook Pine) के पत्ते
तालिसपत्र के बीजों के इर्द-गिर्द चिड़ियों को आकर्षित करने के लिए एक लाल-सुर्ख़ भाग होता है
प्रसरल की एक कोण