Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
कैथरीन
वेल्स की राजकुमारी (अधिक)
Catherine, Princess of Wales in 2022 (cropped).jpg
कैथरिन मिडलटन
जन्म 9 जनवरी 1982 (1982-01-09)
रीडिंग, बर्कशायर, इंग्लैंड
जीवनसंगी विलियम, वेल्स के राजकुमार
(वि॰ 2011)
संतान
पूरा नाम
कैथरीन एलिज़ाबेथ
घराना हाउस ऑफ विंडसर (विवाह पश्चात)
पिता माइकल फ़्रांसिस मिड्लटन
माता कैरोल गोल्डस्मिथ
धर्म चर्च ऑफ़ इंग्लैंड
हस्ताक्षर कैथरीन के हस्ताक्षर

कैथरीन, वेल्स की राजकुमारी (कैथरीन एलिजाबेथ "केट"; पूर्वकुलनाम: मिडलटन, जन्म 9 जनवरी 1982), विलियम, वेल्स के राजकुमार की पत्नी हैं। विलियम सोलह स्वतंत्र सार्वभौम राज्यों की राजगद्दी की उत्तराधिकारियों की पंक्ति में पहले स्थान पर हैं। विलियम के उत्तराधिकार पर कैथरीन राजमहिषी बन जाएँगी।

जीवनी

कैथरीन का पालन-पोषण न्यूबरी, बर्कशायर, इंग्लैंड, के पास स्थित चैपल रो गाँव में हुआ था। इन्होंने स्कॉटलैंड के सेंट एंड्रयूज विश्वविद्यालय से कला इतिहास में अध्ययन किया जहाँ इनकी मुलाकात 2001 में तब के वेल्स के राजकुमार विलियम से हुई। दोनों की सगाई की घोषणा 16 नवम्बर 2010 को हुई तथा अगले वर्ष 29 अप्रैल के दिन दोनों का विवाह लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बी में संपन्न हुआ। इस विवाह समारोह की तैयारी और स्वयं इस अवसर ने मीडिया का काफी ध्यान आकर्षित किया।

कैथरीन द्वारा ब्रिटिश फैशन पर एक बड़ा असर पड़ा है जिसे "केट मिडिलटन इफेक्ट" (हिन्दी: "केट मिडिलटन प्रभाव") कहा गया है। इन्हें 2012 में टाइम पत्रिका द्वारा दुनिया में 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में से एक के रूप में चयनित किया गया।

3 दिसम्बर 2012 के दिन सेंट जेम्स पैलेस ने घोषणा की कि डचेस माँ बनने वाली हैं। 22 जुलाई 2013 को डचेस को प्रारंभिक प्रसव के साथ अस्पताल में भर्ती किया गया, जहाँ इन्होंने 16:24 ब्रिटिश ग्रीष्मकालीन समय पर 8 पाउंड 6 औंस (3.80 किलो) वजन वाले एक लड़के को जन्म दिया।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ


Новое сообщение