2022 एशियाई खेल
| उन्नीसवें एशियाई खेल | |||
|---|---|---|---|
|
| |||
| मेजबान शहर | हांगझोऊ, चीन | ||
| उद्घाटन समारोह | सितम्बर 10 | ||
| समापन समारोह | सितम्बर 25 | ||
| मुख्य आयोजक | हांगझोऊ स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम | ||
| जालस्थल | http://www.hangzhou2022.cn | ||
| |||
2022 एशियाई खेल, जो कि उन्नीसवें एशियाई खेल (चीनी: 第十九届亚洲运动会; पिनयिन: Dì Shíjiŭ Jiè Yàzhōu Yùndònghuì) एक बहु-खेल प्रतियोगिता है जो कि हांगझोऊ, चीन में 10 सितम्बर से 25 सितम्बर 2022 तक आयोजित होंगी। हांगझोऊ चीन का तीसरा नगर है जो एशियाई खेलों का आयोजन कर रहा है। इससे पूर्व बीजिंग 1990 में तथा ग्वांगझू 2010 में यह प्रतियोगिता आयोजित कर चुका है।
अनुक्रम
बोली प्रक्रिया
अगस्त 2015 में चीनी ओलम्पिक समिति ने हांगझोऊ के बोली लगाने की पुष्टि की। किसी और नगर के बोली न लगाने के कारण 16 सितम्बर 2015 को एशियाई ओलम्पिक परिषद की अश्क़ाबाद में हुई आम महासभा में हांगझोऊ को इन खेलों की मेजबानी प्रदान कर दी गयी।
प्रस्ताव के अनुसार, निंग्बो, शाओशिंग तथा हुझोऊ नगर भी प्रतियोगिताओं के आयोजन होंगे। इन खेलों के आयोजन के कारण नगर में कई रेलवे नेटवर्क के निर्माण हुए हैं।
विकास तथा तैयारियाँ
आयोजक तथा विनिर्माण
इन खेलों का आयोजन 44 स्थानों पर होगा, जिसमें 30 पहले से ही मौजूद हैं, 10 निर्माणाधीन हैं तथा 4 अभी प्रस्तावित चरण में हैं।
खेल
2018 एशियाई खेल में प्रदर्शनी के रूप में खेले गये ईस्पोर्ट्स को इन खेलों में पदक स्पर्धा में शामिल किया गया है।