Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

2016 नीस हमला

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
2016 नीस हमला
The Promenade des Anglais
प्रोमेनादे देस एंगलैस (2004 में चित्रित)

हमले का रूट पश्चिम से पूर्व
स्थान प्रोमेनादे देस एंगलैस, नीस, फ्रांस
निर्देशांक 43°41′37″N 7°15′20″E / 43.693616°N 7.255654°E / 43.693616; 7.255654निर्देशांक: 43°41′37″N 7°15′20″E / 43.693616°N 7.255654°E / 43.693616; 7.255654
तिथि 14 जुलाई 2016 (2016-07-14) (बैस्टील दिवस)
ल. 22:45 सीईइसटी (यूटीसी+02:00)
हमले का प्रकार वाहन द्वारा हमला
हथियार रीनॉल्ट मिडलम कार्गो ट्रक, असॉल्ट राइफल
मृत्यु 80+
घायल 65+
अपराधी गुमनाम 31 वर्षीय, फ्रांसीसी-ट्यूनिशीयाई मूल का।
प्रोमेनादे देस एंगलैस (नीस)

14 जुलाई 2016, फ्रांस के शहर नीस में बैस्टील (Bastille) दिवस मना रहे लोगों की भीड़ पर हमला किया गया। एक ट्रक जानबूझकर प्रोमेनाड़े देस अंग्लैस (Promenade des Anglais) पर भीड़ में संचालित किया गया इसमें कम से कम 80 लोग मारे गए। अपराधी ने दर्शकों से टकराने से पहले 100 (330 फ़ुट) मीटर तक उच्च गति से ट्रक को चलाया। ट्रक के ड्राइवर को पुलिस द्वारा गोली मार कर मार डाला गया।

हमले से पहले

हमले से कई घंटों पहले सुबह, फ्रांसीसी राष्ट्रपति फ्रांसुआ ओलांद ने पुष्टि की कि आपातकाल की स्थिति जो नवंबर, 2015 पेरिस हमलों के बाद लगाई गयी थी वो 26 जुलाई 2016 को टूर डी फ्रांस के समापन के बाद खत्म हो जाएगी।

हमला

लगभग 22:40 स्थानीय समय नीस के शहर में, एक 25-टन (28-ton) कार्गो ट्रक को प्रोमेंडे देस अंग्लैस पर भीड़ में चलाया गया जो बस्तिल्ले दिवस माना रहे थे। ये लोग आतिशबाजी देखने के लिए जमा हुए थे। ट्रक के रफ़्तार लगभग 32 से 40 किमी/घंटा (20 से 25 मील/घंटा) थी, और इसने लोगों की भीड़ से टकराने से पहले कमसे कम 100 मी॰ (330 फीट) की दूरी तय की थी।

सेबेस्टियन हमबर्ट, जो एल्प्स- मेरीटाइम्स के सब-प्रीफेक्ट हैं ने कहा," मौतों की संख्या बहुत अधिक है", वहां पर गोलीबारी हुई है और ट्रक ड्राईवर मारा गया है। जिसे कुछ मौके पर मौजूद लोगों ने भी बताया है। ट्रक की खोज करने पर पता चला कि यह हथियारों से भरा हुआ था।

क्रिस्चियन एसट्रोसो, जो प्रोवेंस-एल्प्स- कोटे देजूर (Provence-Alpes-Côte d'Azur) की स्थानीय परिषद् के अध्यक्ष है ने कहा 70 से अधिक लोग मारे गए हैं।

दोषी

इसके दोषी की पहचान कराने पर यह पता चला कि ये फ्रेंच−तुर्की यानी दोहरी राष्ट्रीयता वाला एक व्यक्ति है जिसकी उम्र 31 वर्ष है। इनकी पहचान इसके ट्रक से प्राप्त हुई।

प्रतिक्रिया

स्थानीय

फ्रांसी के प्रधानमंत्री मैन्युएल वाल्स ने आपात सुरक्षा बैठक के बाद कहा कि फ्रांस के राष्ट्रीय दिवस पर हमले के द्वारा फ्रांस की आत्मा पर हमला किया गया है, उन्होंने यह भी कहा कि फ्रांस स्वयं को अस्थिर नहीं होने देगा और आतंकवादी धमकियों से नहीं डरेगा।

अन्तरष्ट्रीय

 अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा, "फ्रांस के नीस रिजॉर्ट में हुआ हमला ‘भयावह आतंकी हमला’ जान पड़ता है। अमेरिकी जनता की ओर से मैं फ्रांस के नीस में भयावह आतंकी हमला प्रतीत होने वाली उस घटना की कड़ी निंदा करता हूं, जिसमें दर्जनों बेकसूर नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं।’’ ओबामा ने कहा कि उन्होंने अपने दल को फ्रांसीसी अधिकारियों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस हमले की जांच के लिए और जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लेकर आने के लिए हर जरूरी मदद की पेशकश दी है। हम इस हमले पर प्रतिक्रिया देने और इससे उबरने के मामले में अपने बेहद पुराने सहयोगी फ्रांस के साथ पूरी एकजुटता और साझेदारी के साथ खड़े हैं।’’

अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने कहा, ‘‘आज नीस में बेकसूर लोगों पर किया गया हमला एक ऐसे दिन किया गया है, जिस दिन स्वतंत्रता, समानता और भाईचारे का जश्न मनाया जाता है।’’ दिन के समय केरी बासटील डे के जश्न के अवसर पर फ्रांसीसी अधिकारियों के साथ पेरिस में मौजूद थे। उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका संकट की इस घड़ी में फ्रांसीसी लोगों के साथ दृढ़ता से खड़ा रहेगा। हम हर जरूरी मदद उपलब्ध करवाएंगे।’’ हमले की निंदा करते हुए अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के स्पीकर पॉल रेयान ने कहा, ‘‘हमारी संवेदनाएं एक और आतंकी घटना प्रतीत होने वाले इस हमले के पीड़ितों के साथ हैं। आगामी दिनों में हम यह जानेंगे कि यह किसने किया और क्यों किया। अभी हमें अपने प्रिय मित्र और सहयोगी फ्रांस के साथ दृढ़ता के साथ खड़े रहना चाहिए।’’

सदन की गृह सुरक्षा समिति के अध्यक्ष माइकल मैककॉल ने कहा, ‘‘फ्रांस में हुए आतंकी हमले के जरिए हमने एक बार फिर बुराई का असल चेहरा देखा है।’’ उन्होंने कहा कि ओरलैंडो से लेकर बगदाद तक और बगदाद से नीस तक विश्व भर में हो रहे हमले यह साबित करते हैं कि इस लड़ाई में हम सब एक साथ हैं। हम इन उन्मादियों और इनकी ‘घृणित विचारधारा’ पर जीत हासिल करेंगे। सीनेटर क्रिस मर्फी ने कहा, ‘‘आज का हमला अपनी आजादी का जश्न मना रही फ्रांस की जनता पर किया गया एक भयावह हमला है। यह इस बाद की दुखद ताकीद भी है कि दुनिया में बुराई अपने रास्ते बनाने के लिए प्रयासरत है और इसे रोकने के लिए समन्वित एवं वैश्विक प्रतिक्रिया की जरूरत है।’’ सीनेट की खुफिया चयन समिति एवं विदेश संबंधों की समिति के सदस्य सीनेटर मार्को रूबियो ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि आतंकवाद ने एक बार फिर यूरोप के दिल पर वार किया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम इस भयावह हमले से जुड़ी और अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। फ्रांस के राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर फ्रांसीसी जनता पर किए गए इस हमले के बाद हम अपने करीबी सहयोगी की जरूरत के समय पर उसके साथ खड़े हैं।’’

 भारत भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर हमले की कड़े शब्दों में निंदा की, मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा दुःख की इस घड़ी में हम फ्रांस के साथ हैं। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी ट्वीट कर अपनी संवेदना जाहिर कीं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत फ्रांस के लोगों और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। साथ ही हमले में घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

इन्हें भी देखें

  1. नवंबर 2015 पैरिस हमले
  2. नवंबर 2015 माली होटल हमला
  3. जनवरी 2016 जकार्ता में आतंकी हमला
  4. बाचा खान विश्वविद्यालय हमला
  5. 2016 ब्रसल्स धमाके
  6. 2016 पठानकोट हमले
  7. 2016 इस्तांबुल अतातुर्क हवाईअड्डा हमला

बाहरी कड़ियाँ


Новое сообщение