Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
हैरी पॉटर किताबें
Harry Potter and the Half-Blood Prince.jpg
Halfprince.jpg
हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस
लेखक यूनाइटेड किंगडम का ध्वज जे. के. रोलिंग
निकालने वाले जेसन कॉकक्रॉफ़्ट (ब्रिटेन)
मेरी ग्रांडप्रे (भारत)
प्रकार भ्रम, रोमांचक पुस्तक
प्रकाशक ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग (ब्रिटेन)
मंजुल प्रकाशन (भारत)
रिलीज़ तिथि जूलाई 16 2005
अनुवादक सुधीर दीक्षित
क्रम में इसका नंबर छः
बिक्री ~65 मिलियन (विश्वव्यापी)
कहानी कालक्रम 1996-1997
पिछली किताब हैरी पॉटर और मायापंछी का समूह
बाद की किताब हैरी पॉटर और मौत के तोहफ़े

हैरी पॉटर और हाफ़-ब्लड प्रिंस (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Half-Blood Prince हैरि पॉटर् ऐन्ड् द हाफ़् ब्लड् प्रिन्स्) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की छठी कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्र हॉग्वार्ट्स में वापस आते हैं और नये रोमांचक कारनामों का सामना करते हैं। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण अब उपलब्ध है।

उपन्यास

उपन्यास की इस छठी कड़ी में हैरी को डम्बल्डोर की यादों के द्वारा वोल्डेमॉर्ट (टॉम मार्वोलो रिडल) की पहले की ज़िन्दगी के बारे में काफ़ी कुछ पता चलता है। उसी साल एक नया जादूमन्त्री बनता है : रूफ़स स्क्रिमेजर। उधर हैरी को जादुई काढ़े की क्लास में एक अजीब और बेनाम किताब से बहुत मदद मिलती है, जिसका मालिक ख़ुद को हाफ़-ब्लड प्रिंस कहता था। हैरी और डम्बल्डोर ऐसा मानकर चलते हैं कि वोल्डेमॉर्ट ने ख़ुद को अमर करने के लिये अपनी आत्मा के छः या सात टुकड़े कर लिए थे और हरेक को एक होर्क्रक्स में डाल दिया था। हैरी और डम्बल्डोर एक होर्क्रक्स को नष्ट करने एक गुफा में जाते हैं लेकिन उनके निराशा ही हाथ लगती है, क्योंकि होर्क्रक्स नकली निकला। इसके बाद हैरी का सबसे कम पसंदीदा अध्यापक प्रोफ़ेसर स्नेप अवादा केदाव्रा अभिशाप से डम्बल्डोर को मार डालता है।

फ़िल्म

इस उपन्यास पर आधारित इसी नाम की एक फ़िल्म भी बनी है।


Новое сообщение