सैम हैरिस
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
| Sam Harris | |
|---|---|
|
सैम हैरिस (२००७ का चित्र)
| |
| जन्म | Samuel Benjamin Harris 9 अप्रैल 1967 (1967-04-09) लॉस एंजलिस, United States |
| व्यवसाय | लेखक विचारक, तंत्रिकाविद |
| राष्ट्रीयता | American |
| शिक्षा | दर्शन (B.A. 2000), Neuroscience (Ph.D. 2009) |
| उच्च शिक्षा |
Stanford University UCLA |
| विधा | Non-fiction |
| विषय | Religion, philosophy, neuroscience |
| उल्लेखनीय कार्यs | |
| उल्लेखनीय सम्मान | PEN/Martha Albrand Award |
| जीवनसाथी | अन्नाका हैरिस (वि॰ 2004) |
| हस्ताक्षर | |
| जालस्थल | |
| SamHarris.org | |
सैम हैरिस (अंग्रेज़ी: Sam Harris, जन्म: ९ अप्रैल १९६७) एक अमेरिकी तंत्रिका वैज्ञानिक, लेखक और अनीश्वरवादी है। इन्होंने किताबें लिखने के अलावे टीवी कार्यक्रमों में कई बार नास्तिकता के पक्ष में और तर्क प्रमाणित वैज्ञानिक धारणाओं का सहारा लेकर धर्म का विरोध किया है।
१९६७ में पश्चिम तटीय शहर लॉस एंजलिस में एक अलग-धर्मों के पालन करने वाले माता पिता के यहाँ जन्मे हैरिस ने १९८६ में स्टैनफ़र्ड विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। वहाँ उन्हें मादक द्रव्यों की लत लगी और आध्यात्म से भी नाता जुड़ा। वे अपनी बीए की डिग्री छोड़कर भारत आ गए। ११ साल बौद्ध और हिन्दू गुरुओं का निकटस्थ रहने के बाद १९९७ में वे अमेरिका वापस लौट गए। सन् २००० में उन्होंने अपनी डिग्री पूरी की। उनकी किताबों में से एक है - द एंड ऑफ़ फ़ेथ।