शीला मेहरा
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
| शीला मेहरा | |
|---|---|
| जन्म | भारत |
| व्यवसाय |
स्त्री रोग विशेषज्ञ प्रसूती विशेषज्ञ
|
शीला मेहरा एक भारतीय स्त्री रोग और प्रसूति विशेषज्ञ हैं। वह मूलचन्द अस्पताल, नई दिल्ली के स्त्री रोग और प्रसूति विभाग की निर्देशिका हैं। 1959 में लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने DRCOG और MRCOG की डिग्री रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्सटेटरीशीअन्स एंड गाइनीकोलोजिस्टस, ब्रिटेन से की। वह इंडियन कॉलेज ऑफ ओब्सटेटरीशीअन्स एंड गाइनीकोलोजिस्टस (ICOG) में शोधकर्ता हैं और बहुत से पुरुस्कार जैसे कि- राधा रमन पुरस्कार (1998) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार (2006) पा चुकी हैं। भारत सरकार ने उन्हें चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से 1991 में सम्मानित किया।