विलुप्ति घटना
विलुप्ति घटना
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
विलुप्ति घटना (extinction event) या महाविलुप्ति या सामूहिक विलुप्ति (mass extinction) एक विशेष प्रकार की घटना होती है जिसमें एक छोटे से काल में बहुत सी जातियाँ विलुप्त हो जाती हैं और पूरी पृथ्वी के सम्पूर्ण जीवन में कमी आती है। सामूहिक विलुप्ति पृथ्वी पर असाधारण है लेकिन जातियों में छिट-पुट विलुप्ति होती रहती है। बहुत से वैज्ञानिक आधुनिक काल में मानवों द्वारा किये गए बदलावों (जैसे की वनों का नाश, प्रदूषण और वातावरण में बदलाव) के कारण तेज़ी से हो रही विलुप्तियों को लेकर चिंतित हैं।
महा-विलुप्ति घटनाएँ
अपने सन् १९८२ के आधिकारिक माने जाने वाले अध्ययन में दो अमेरिकी जीवाश्म-वैज्ञानिक, जैक सेपकोस्की और डेविड राउप, ने यह दावा किया कि हमारी पृथ्वी ने अपने प्राकृतिक इतिहास में छः महान विलुप्ति घटनाएँ सहन की हैं:
- क्रीटेशस-पैलियोजीन विलुप्ति घटना - आज से लगभग ६.६ करोड़ साल पूर्व।
- ट्राइऐसिक-जुरैसिक विलुप्ति घटना - आज से लगभग २०.१३ करोड़ वर्ष पूर्व।
- पर्मियन-ट्राइऐसिक विलुप्ति घटना - आज से लगभग २५.२ करोड़ वर्ष पूर्व।
- परवर्ती डेवोनियन विलुप्ति घटना - आज से लगभग ३७.५ से ३६.० करोड़ वर्ष पूर्व।
- ऑर्डोविशी-सिल्यूरियन विलुप्ति घटनाएँ - आज से ४४.७ से ४४.३ करोड़ वर्ष पूर्व।
- होलोसीन विलुप्ति घटनाएँ-10 ई.पू. से अब तक ।