वर्गानुवंशिक वृक्ष
वर्गानुवंशिक वृक्ष
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
वर्गानुवंशिकी में वर्गानुवंशिक वृक्ष (phylogenetic tree) या क्रमविकासीय वृक्ष (evolutionary tree) ऐसा चित्रण होता है जिसमें एक जाति (या उपजाति) से दूसरी जाति की क्रमविकास (एवोल्यूशन) द्वारा उत्पत्ति शाखाओं द्वारा दरशाई जाती है। पृथ्वी पर उपस्थित जितनी भी जीव जातियाँ रहीं हैं, वे सभी एक बृहत वर्गानुवंशिक वृक्ष का भाग हैं, यानि पृथ्वी के प्राकृतिक इतिहास में कोई एक अज्ञात जीव उन सभी का पूर्वज रहा है। अध्ययन में अक्सर इस बृहत वृक्ष का एक अंश ही देखा जाता है, जिसमें किसी एक जाति को वृक्ष का जड़ दर्शाकर उस से उत्पन्न जातियों का आपसी सम्बन्ध देखा जाता है।