Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

रिचर्ड थेलर

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
रिचर्ड थेलर
जन्म 12 सितम्बर 1945 (1945-09-12)
ईस्ट ऑरेंज, न्यू जर्सी, यू.एस.
क्षेत्र व्यवहारिक अर्थशास्त्र
संस्थान जॉनसन स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (1978–1995)
बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस (1995–वर्तमान)
डॉक्टरी सलाहकार शेरविन रोजेन
उल्लेखनीय सम्मान आर्थिक विज्ञान में नोबेल स्मारक पुरस्कार (2017)

रिचर्ड एच थेलर (जन्म 12 सितंबर, 1945) एक अमेरिकी अर्थशास्त्री और शिकागो बूथ स्कूल ऑफ बिजनेस में व्यवहारिक विज्ञान और अर्थशास्त्र के विशिष्ट सेवा प्रोफेसर हैं।

ये व्यवहारिक अर्थशास्त्र में एक सिद्धांतवादी के रूप में सबसे अच्छी तरह जाने जाते हैं। व्यवहारिक अर्थशास्त्र में उनके योगदान के लिए, 2017 में उन्हें आर्थिक विज्ञान में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

व्यक्तिगत जीवन

थैर का जन्म ईस्ट ऑरेंज, न्यू जर्सी में हुआ था। उनकी मां, रोस्लिन (मेलनिकॉफ) एक शिक्षक थी, और उनके पिता एलन एम थालर, न्यूआर्क,न्यू जर्सी में प्रूडेंशियल फाइनेंस में एक अभियंता थे और उनका जन्म टोरंटो में हुआ था। उनका परिवार यहूदी है, और वे अपने दो छोटे भाइयों के साथ बड़े हुए। उन्होंने फ्रेंस लेक्लरर्क से शादी की, जो पूर्व विपणन प्रोफेसर है। उनके पहली शादी से तीन बच्चे हैं। उन्होंने केस वेस्टर्न रिजर्व विश्वविद्यालय से 1967 में अपनी बैचलर ऑफ आर्ट्स प्राप्त करने के पहले न्यूयार्क अकादमी से स्नातक कर चुके थे। और 1970 मास्टर्स और 1974 में डॉक्टरेट की उपाधि रोबस्टर विश्वविद्यालय से प्राप्त की, जहाँ उन्होंनें शेरविन रोसेन के पर्यवेक्षण के तहत "उनके जीवन में बचत का मूल्य: एक बाजार अनुमान" नामक थिसिस पर कार्य किया।

अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद, रोचेस्टर विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में अपने करियर कि शुरूआत की। 1978 से 1995 तक, वह कॉर्नेल विश्वविद्यालय में एससी जॉन्सन कॉलेज ऑफ बिजनेस में एक प्राध्यापक सदस्य थे और फिर 1995 में शिकागो के बूथ स्कूल ऑफ बिज़नेस विश्वविद्यालय में प्राध्यापक सदस्य थे। 1999 से, वह फुलर एंड थालर एसेट मैनेजमेंट के प्रिंसिपल हैं, जिसकी स्थापना उन्होंने 1993 में की थी। वह 1991 के बाद से राष्ट्रीय ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च व्यवहारिक अर्थशास्त्र परियोजना के सह-निदेशक भी रहे हैं।

प्रकाशन

  • थैलर, रिचर्ड एच 1992। द विनर'स कर्स: परडोक्सेस एंड अनोमालिएस ऑफ़ इकनोमिक लाइफ प्रिंसटन: प्रिंसटन यूनिवर्सिटी प्रेस
  • थैलर, रिचर्ड एच 1993। एडवांसेज इन बिहेवियरल फाइनेंस। न्यूयोर्क: रसेल सेज फाउंडेशन
  • थैलर, रिचर्ड एच 1993। क्वासी रैशनल इकोनॉमिक्स। न्यूयोर्क: रसेल सेज फाउंडेशन

Новое сообщение