मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा
मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
| मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा | |
|---|---|
|
डब्लूएचओ के फॉर्मूले के अनुसार तैयार किया गया ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (250ml)।.
| |
| MeSH | D005440 |
| eMedicine | 906999-treatment |
मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा (ओआरटी) एक प्रकार का द्रव प्रतिस्थापन है जिसका उपयोग निर्जलीकरण को रोकने और इलाज के लिए किया जाता है, खासकर अतिसार में इसका उपयोग किया जाता हैं, इसमें मामूली मात्रा में चीनी और नमक, विशेष रूप से सोडियम और पोटेशियम के साथ पीने का पानी शामिल है।मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा नासोगैस्ट्रिक ट्यूब द्वारा भी दी जा सकती है। थेरेपी में नियमित रूप से जिंक सप्लीमेंट्स का उपयोग शामिल होना चाहिए।मौखिक पुनर्जलीकरण चिकित्सा के प्रयोग से डायरिया से मृत्यु के जोखिम को 93% तक कम करने का अनुमान लगाया गया है।