मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति
मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति
Подписчиков: 0, рейтинг: 0
			| मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति Diabetic retinopathy  | |
|---|---|
| अन्य नाम | मधुमेहज नेत्र रोग (diabetic eye disease, DED) | 
| Image of fundus showing scatter laser surgery for diabetic retinopathy | |
| विशेषज्ञता क्षेत्र | नेत्रविज्ञान | 
| लक्षण | बहुत से लोगों में कोई लक्षण नहीं होते ; धुंधली दृष्टि, देख न पाना, अंधापन | 
| कारण | लम्बे समय तक मधुमेह का सही नियंत्रण न कर पाना | 
मधुमेह के कारण आंख के अन्दर स्थित दृष्टिपटल (रेटिना) में उत्पन्न विकार को मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति (Diabetic retinopathy) या मधुमेहज नेत्ररोग (diabetic eye disease (DED)), कहते हैं। विकसित देशों में अन्धापन सबसे अधिक इसी विकार के कारण होता है।
जो लोग २० वर्ष से अधिक समय से मधुमेह से ग्रसित होते हैं उनमें से ८० प्रतिशत तक लोग मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति के शिकार हो जाते हैं। आँखों की उचित देखभाल और उचित चिकित्सा द्वारा ९० प्रतिशत नए मामले कम किए जा सकते हैं। जितना अधिक समय तक कोई व्यक्ति मधुमेह से ग्रसित होता है, उसको मधुमेहज दृष्टिपटलविकृति होने की उतनी ही प्रबल सम्भावना होती है।