Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.
धमारा घाट रेल दुर्घटना
Другие языки:

धमारा घाट रेल दुर्घटना

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
धमारा घाट रेल दुर्घटना
बिहार में दुर्घटना स्थल की अवस्थिति
बिहार में दुर्घटना स्थल की अवस्थिति
तिथि 19 अगस्त 2013 (2013-08-19)
समय 08:30 IST (UTC+05:30)
स्थान धमारा घाट, बिहार
निर्देशांक 25°35′25.67″N 86°35′57.95″E / 25.5904639°N 86.5994306°E / 25.5904639; 86.5994306निर्देशांक: 25°35′25.67″N 86°35′57.95″E / 25.5904639°N 86.5994306°E / 25.5904639; 86.5994306
देश  भारत
रेल लाइन सहरसा-समस्तीपुर
स्वामी भारतीय रेल
आंकड़े
ट्रेन 1
यात्री 37
मृत्यु 37
घायल 100+
नुकसान 1 रेलगाड़ी

भारतीय राज्य बिहार में सहरसा-समस्तीपुर रेलखंड के बीच धमारा घाट स्टेशन पर 19 अगस्त 2013 सोमवार सुबह 8.30 बजे राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर 37 यात्रियों की मौत हो गई, तथा सौ से अधिक घायल हो गए।  गुस्साई भीड़ ने दो ट्रेनों में आग लगा दी। खगड़िया के कात्यायनी में सावन के हर सोमवार पर लगने वाले मेले में जा रहे श्रद्धालु बड़ी संख्या में धमारा घाट आते हैं। इस स्टेशन पर तीन लाइनें हैं। सुबह दो लाइनों पर समस्तीपुर-सहरसा सवारी गाड़ी (पैसेंजर ट्रेन) व सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर ट्रेन खड़ी थीं। इन सवारी गाड़ियों से यात्री उतर कर बीच की रेल पटरी को पार कर रहे थे कि तभी तेज गति से आ रही राज्यरानी सुपरफास्ट ट्रेन यात्रियों से भरे रेलवे ट्रैक को चीरती चली गई। बिहार सरकार ने मृतक के परिजनों को दो-दो लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है।


Новое сообщение