Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.
तपन कुमार लाहिड़ी
Другие языки:

तपन कुमार लाहिड़ी

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
डॉ. तपन कुमार लाहिड़ी
चित्र:Dr. Tapan Kumar Lahiri.png
जन्म साँचा:B-da
कोलकाता, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
शिक्षा M.B.B.S, F.R.C.S, MCh.
व्यवसाय हृद्वक्ष शल्यचिकित्सक
कार्यकाल 1972 से
नियोक्ता बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय
जीवनसाथी अविवाहित
पुरस्कार पद्मश्री

डॉ तपन कुमार लाहिड़ी भारत के एक हृद्वक्ष शल्यचिकित्सक (cardiothoracic surgeon), चिकित्सा-शिक्षक, और लेखक हैं। वे बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्साविज्ञान संस्थान से सेवानिवृत हैं जहाँ पहले वे हृद्वक्ष शल्यचिकित्सा विभाग में प्राध्यापक थे। उनकी निःस्वार्थ चिकित्सा सेवाओं के लिये वर्ष २०१६ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

जीवनी

डॉ तपन कुमार लाहिड़ी' का जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने सन १९६९ में हृदय की शल्यचिकित्सा में इंग्लैण्ड के रॉयल क्कोलेज ऑफ सर्जन्स से फेलो रहे। सन १९७२ में उसी संस्थान से वक्ष-शल्यचिकित्सा में एम सी-एच किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के चिकित्सा विज्ञान संस्थान में शिक्षण आरम्भ किया। वहाँ वे हृद्वक्ष विभाग में रीडर, सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक, और विभागाध्यक्ष रहे। वहाँ से सन २००३ में वे सेवानिवृत हुए। उसके बाद वे अतिथि प्राध्यापक नियुक्त हुए। इसके लिये वे कोई वेतन नहीं लेते और अपनी सेवाएँ मानव सेवा के लिये निःशुल्क देने लगे। २०१६ में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया।

वे अविवाहित हैं और काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के परिसर में विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराये गये आवास में आज भी सन्त की तरह रहते हैं। चौकी पर सोते हैं। नियत समय पर घर से कार्यस्थल पैदल जाते हैं और रोगियों को देखते हैं। अपने पेंशन का भी एक हिस्सा बीएचयू को दान दे देते हैं। बनारस के लोग उन्हें देवता की तरह मानते हैं। वे इतने स्वाभिमानी और राजनीति आदि से निर्लिप्त हैं कि जनवरी 2018 में अपने प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ से भी उन्होंने मिलने से मना कर दिया था।

इन्हें भी देखें

बाहरी कड़ियाँ

  • "5th Sandhya Ghosh Memorial Oration". Institute of Haematology and Transfusion Medicine. 3 November 2014. मूल से 27 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 30 July 2016.

साँचा:Padma Shri Award Recipients in Medicine


Новое сообщение