गौतम सिंघानिया
| गौतम हरि सिंघानिया | |
|---|---|
|
गौतम सिंघानिया | |
| जन्म |
गौतम हरि सिंघानिया 9 सितम्बर 1965 (1965-09-09) |
| आवास | मुम्बई |
| राष्ट्रीयता | भारतीय |
| जातीयता | भारतीय |
| नागरिकता | G |
| शिक्षा प्राप्त की | कैथेड्रल स्कूल, मुम्बई |
| व्यवसाय | व्यापारी |
| कुल मूल्य | $1.4 अरब |
| ऊंचाई | 5'3" |
| प्रसिद्धि कारण | रेमंड समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष |
| जीवनसाथी | नवाज़ मोदी सिंघानिया |
| बच्चे | निहारिका सिंघानिया |
| माता-पिता | विजयपत सिंघानिया और आशाबाई सिंघानिया |
गौतम सिंघानिया (जन्म ९ सितम्बर १९६५) एक भारतीय उद्योगपति हैं। वो रेमंड समूह के प्रबन्ध निर्देशक एवं अध्यक्ष हैं।उन्हें पेरिस में आयोजित एफआईए एनुअल जनरल असेंबली की बैठक के दौरान वर्ल्ड मोटर स्पोर्ट्स काउंसिल का सदस्य चुना गया। इस बैठक में 22 नामांकित सदस्यों में से कुल 14 सदस्यों को चयनित किया गया जिसमें वे भी शामिल हैं। इस पद पर उन्होंने सहारा फोर्स इंडिया के बॉस विजय माल्या का स्थान ग्रहण किया है।
जनवरी 2019 में गौतम सिंघानिया ने कंपनी में सारे पदों से इस्तीफा दे दिया था, ऐसा करने का बड़ा कारन पिता से चल रहा विवाद था |
2021 में मौजूदा सदस्यों के लिए आरक्षित (WMSC) डब्ल्यूएमएससी की 14 सीटों के लिए हुए चुनावों में गौतम सिंघानिया हार गए थे | यह ऐसा पहली बार था जब भारत ने तीन दशकों से अधिक समय में पहली बार एफआईए (FIA) की शक्तिशाली विश्व मोटर स्पोर्ट काउंसिल (WMSC) में अपनी सीट खो दी है |
जीवन
उनका जन्म एक उद्यौगपति घराने में हुआ। उनके पिता का नाम विजयपत सिंघानिया और माँ का नाम आशाबाई सिंघानिया है।