Мы используем файлы cookie.
Продолжая использовать сайт, вы даете свое согласие на работу с этими файлами.

उस्तरा

Подписчиков: 0, рейтинг: 0
फ़्रांस में बना एक उस्तरा

उस्तरा (अंग्रेज़ी: straight razor) एक धारदार औज़ार है जो आमतौर पर हाथ से हज़ामत बनाने के लिए इस्तेमाल होता है। यह मुड़ने वाले चाकू की तरह होता है जिसका धार वाला सिरा मुड़ कर इसके हैंडिल में बनी दरार में फिट हो जाता है।

उस्तरे का प्रयोग प्राचीन काल से मानव शरीर से बालों को साफ़ करने के लिए किया जाता रहा है। प्राचीन मिस्र की सभ्यता में इसके प्रयोग के प्रमाण मिले हैं जबकि रोमन विद्वान लिवी के अनुसार रोम में इनका प्रचलन 6वीं सदी ईसा पूर्व में था। यह आज भी प्रयोग में लाया जाता है। पहला स्टील ब्लेड वाला उस्तरा 1680 में शेफ़ील्ड में बनाया गया था और इसके बाद कई सौ सालों तक यह हज़ामत बनाने का प्रमुख औज़ार रहा जबतक कि अन्य प्रकार के रेज़र और इलेक्ट्रिक रेज़र का प्रचलन नहीं बढ़ गया। वर्तमान में पुरानी वस्तुओं के संग्रह करने वाले लोग पुराने उस्तरों को अपने संग्रह में भी रखते हैं।


Новое сообщение